हमीरपुर, अप्रैल 21 -- भरुआ सुमेरपुर। रविवार को तड़के घर के बाहर सो रहे वृद्ध को गांव के एक सिरफिरे युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर बांका मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवक को हिरासत में लिया है। सुरौली बुजुर्ग निवासी 64 वर्षीय रामविलास सिंह घर के बाहर सो रहे थे। तड़के पांच बजे पड़ोसी वीरू उर्फ विकास सिंह अपने पिता अविनाश सिंह के साथ आया। विकास हाथ में बांका लिए था। जबकि अविनाश सिंह बरछी ले रखी थी। अविनाश सिंह के ललकारने के बाद विकास ने रामविलास सिंह पर हमला बोल दिया। बांके के प्रहार से वृद्ध घायल हो गया। वृद्ध के शोर मचाने पर पिता पुत्र मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हमला करने वाले विकास सिंह को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने रामविलास सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.