मेरठ, फरवरी 6 -- दौराला। नगरपंचायत दौराला के वार्ड 10 निवासी एक वृद्ध ने मकान के विवाद में बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर में पीड़ित वृद्ध सतपाल ने बताया कि उसका बेटा जबरन मकान अपने नाम कराना चाहता है। इसका विरोध करने पर उसके साथ बेटे ने मारपीट की। बताया कि पूर्व में भी बेटे ने मारपीट कर उसके दांत तोड़ दिए थे। उधर, इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...