वाराणसी, फरवरी 5 -- चौबेपुर। रजवाड़ी गांव निवासी 75 वर्षीय सुरेश कन्नौजिया ने गुरुवार भोर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह दो वर्षों से कमर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। लंबे इलाज और लगातार खर्च के कारण परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। इससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहते थे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा डबलू वाहन चलक है। छोटा बेटा बबलू गुजरात के वापी में रहकर काम करता है। पत्नी राधिका देवी सहित पूरा परिवार घटना से सदमे में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...