पाकुड़, जनवरी 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे जरूरतमंद 10 वृद्ध जनों एवं दिव्यांग जनों के बीच बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल ने कंबल का वितरण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि ठंड को ध्यान में रखते हुए प्रखंड प्रशासन की ओर से जरूरतमंद, वृद्ध, वृद्धा, असहाय, दिव्यांग जन सहित अन्य गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। अभी भी ठंड को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद वृद्ध जनों एवं दिव्यांग जनों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। प्रखंड प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले से प्राप्त कंबल का वितरण प्रखंड के सभी पंचायतों में जरूरतमंद लोगों के बीच किया जा सके। अभी तक पंचायत स्तर पर कंबल का वितरण किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...