मुरादाबाद, जनवरी 15 -- मिलन विहार स्थित वृद्धाश्रम में सामाजिक संगठनों ने वृद्धजनों को मकर संक्रांति की बधाई दी, उन्हें खिचड़ी खिलाई और उपहार भेंट किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में 130 बुजुर्ग निवास कर रहे हैं। विभाग की ओर से जरूरतमंदों की हर सुविधा का प्रबंध किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन का कहना है कि यह केंद्र प्रदेश भर में व्यवस्थित सेवाओं के लिए जाना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...