चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- वृद्ध को हाइवा ने रौंदा, रेफर सोनुवा, संवाददाता। एनएच-320डी के सोनुवा थाना क्षेत्र मेन रोड बैंक ऑफ इंडिया के सामने मंगलवार दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने एक वृद्ध को रौंद कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में घायल वृद्ध सोनुवा, गांव के सुदर्शन प्रधान (72) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने गम्भीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए राउरकेला ले गये। घायल वृद्ध का इलाज राउरकेला के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर सोनुवा पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...