हमीरपुर, फरवरी 6 -- भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के भौनिया गांव के एक दलित वृद्ध ने शिकायत की जांच को पहुंचे यूपी 112 के सिपाही और दारोगा पर मारपीट करके चालान कराने का आरोप लगाकर शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। भौनिया निवासी दलित हरिकिशन ने शिकायती पत्र के हवाले से आरोप लगाया है कि भौनिया निवासी एक व्यक्ति उसकी पक्की दीवार ढहा रहा था। इसकी शिकायत उसने दो फरवरी को यूपी 112 से की थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने विपक्षी से मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करके थाने ले आए और शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...