बांका, जुलाई 22 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर गांव के वृद्ध व्यक्ति के निधन से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामविलास मंडल उम्र के इस पड़ाव में भी काफी मेहनत करते थे तथा गांव में सभी लोगों के साथ उनका व्यवहार काफी अच्छा था। परिजनों ने बताया कि उन्हें दो पुत्री एवं एक पुत्र है। उन्होंने अपनी दोनों पुत्रियों फूलकुमारी एवं सविता कुमारी की शादी कर दी थी। जबकि इकलौते पुत्र राजेश कुमार खेती में अपने पिता की मदद करते हैं। वृद्ध व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी रीता देवी तथा पुत्र पुत्रियों एवं परिजनों में कोहराम मच गया। सभी लोग उन्हें याद कर दहाड़ें मार कर रो रहे थे। बुजुर्ग की मौत से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.