बहराइच, मार्च 23 -- नाती ने पोस्टमार्टम कराए जाने को दी थाने में तहरीर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया शव बहराइच, संवाददाता। एक वृद्ध की शनिवार को मौत हो गई। पिता की मौत पर आई बेटी व नाती को मौत संदिग्ध लगी। नाती ने थाने में मौत स्वाभाविक होने पर आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कैसरगंज थाने के कुरसंडा के मजरे वृथना गांव में शनिवार शाम 75 वर्षीय बच्चा राम पुत्र चेतराम की हालत बिगड़ने पर उनके अन्य परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाकर दिखाया। उन्हे दवा दिलाकर घर लाए जाने पर कुछ समय बाद मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मैना गांव से उसकी बेटी व नाती आए। नाती ने डायल 112 पर नाना की मौत संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने को कहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.