कन्नौज, दिसम्बर 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के अल्हनापुर गांव के वृद्ध किसान ने रविवार को एसपी को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है। वृद्ध का आरोप है कि रंजिश को लेकर दबंगों ने उसके बेटे को पुलिस से सांठगांठ कर फर्जी रूप से अवैध तमंचा लगवाकर जेल भिजवा दिया है। अल्हनापुर गांव निवासी वृद्ध रामसेवक दुबे पुत्र लक्ष्मीनारायन दुबे ने बताया कि गांव के ही दबंग लोगों से मेड़ को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। उसी रंजिश के चलते दबंगों ने पहले तो उसके बेटे गिरिजा दुबे को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस बुलाकर उससे सांठगांठ कर उसके बेटे को फर्जी मुकदमा लगवाकर उसे जेल भिजवा दिया। दबंगों ने ही उसके बेटे पर लगाने के लिए पुलिस को तमंचा और कारतूस भी उपलब्ध कराए। वृद्ध ने बताया कि इससे पूर्व भी दबंग उसके बेटों के साथ मारपीट कर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.