गाजीपुर, अप्रैल 1 -- खानपुर। भांजी की शादी से लौट रहे मामा की बरेली में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। रविवार को जैसे ही शव करमपुर गांव में पहुंचा परिवार में कोहराम मच गया। गांव में गमगीन माहौल हो गया। करमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय जयराम राम भांजे की शादी में नैनीताल गए थे। शादी संपन्न होने के बाद शुक्रवार को गांव लौट रहे थे। बरेली में ट्रेन बदलने के समय औड़िहार स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ी। ट्रेन पकड़ते समय हाथ छूट गया और पीछे की तरफ गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक जयराम राम के तीन पुत्र चंदन, विशाल, और अश्विनी हैं। पत्नी तारा का रो- रोकर हाल बेहाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.