बरेली, जनवरी 14 -- बरेली। पिछले माह 16 दिसंबर से शुरू हुआ खरमास 15 जनवरी गुरुवार को समाप्त होगा। इसी दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी वृद्धि योग में मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि यह योग कई सालों बाद आया है। सुख- समृद्धि, ऐश्वर्य के प्रतीक इस योग को बेहतर माना जाता है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति होने के साथ ही एक माह से रुके सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। लेकिन, इस बार शुक्र ग्रह अस्त है। इसके चलते चार फरवरी से वैवाहिक मुहूर्त शुरू होंगे। इस अवधि के मध्य 23 जनवरी को बसंत पंचमी का स्वयं सिद्ध मुहूर्त रहेगा। इसमें भारी संख्या में विवाह, जनेऊ आदि होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उस अवधि को संक्रांति काल कहा जाता है। इसमें किया गया स्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.