रायबरेली, जनवरी 31 -- लालगंज, संवाददाता। लालगंज बाईपास के ओवरब्रिज के पास बीते गुरूवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए गई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए एसपी पहुंचे। घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे ओवरब्रिज की मरम्मत में लगे श्रमिकों से बातचीत करते हुए पूछताछ की। हालांकि अभी तक इस घटना में कोई साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगा। बीते गुरूवार रात करीब आठ बजे एक बुजुर्ग महिला शौच के लिए ओवरब्रिज की ओर गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए हुए बैठे नकाबपोश आरोपी ने उसे दबोच लिया। वृद्धा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारपीटा और उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद बहसी आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ अपनी हवस मिटाई और भाग गया। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वृद...