नोएडा, अप्रैल 5 -- दनकौर, संवाददाता। मुंबई निवासी बुजुर्ग महिला से दिल्ली निवासी तीन लोगों ने जालसाजी कर करोड़ों रुपये का प्लॉट हड़प लिया। आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करने में पीड़ित के मोबाइल फोन की चिप का इस्तेमाल किया। पीड़िता की बहन ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मूलरूप से यूएसए नागरिक विंदु वी नागपाल ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी कि उनकी मुंबई निवासी करीब 76 वर्षीय बहन शक्कू एम नारंग ने वर्ष 2009 में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-18 में 300 मीटर का प्लॉट खरीदा था। प्लॉट का सौदा दिल्ली निवासी कमल बत्रा और पंकज माथुर ने कराया था। अप्रैल 2024 यमुना प्राधिकरण द्वारा प्लॉट का बैनामा बहन के पक्ष में कर दिया गया था। बैनामे में रजिस्ट्रार कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.