मथुरा, जनवरी 19 -- मथुरा। हेल्थ वेलनेस सेंटर आयुष विभाग की मास्टर ट्रेनर योग प्रशिक्षक पारुल शर्मा ने कृष्णा कुटीर वृद्धाश्रम वृंदावन में वृद्ध माताओं को योग कराया। उनको घुटने दर्द से राहत के लिए सूक्ष्म क्रियाएं कराईं, सर्वाइकल और फ्रोजेन शोल्डर के दर्द के लिए भी सूक्ष्म क्रियाएं करके समझाया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह के अनुदेशन और जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश विश्वकर्मा के निर्देशन में आयोजित योग शिविर में मास्टर ट्रेनर पारुल शर्मा ने माताओं को प्रेरित किया कि वे अपने दैनिक जीवन में इन क्रियाओं को अपनाएं। बीपी हाई, माइग्रेन, कमर दर्द के लिए आसान और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। साथ में हास्य योग भी कराया, जिससे उनका मानसिक तनाव दूर हो सके। इससे माताओं के चेहरे पर बहुत खुशी दिखी। माताओ को घुटने दर्द और गैस एसिडि...