हाजीपुर, जून 22 -- हाजीपुर। निज संवाददाता प्रशांत किशोर शनिवार को हाजीपुर में थे। मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान राज्य सरकार की ओर से वृद्धा पेंशन में की गई बढोत्तरी पर पीठ थपथपाते हुए बिहार के लाखों वृद्धजनों को बधाई दी है। कहा कि जन सुराज की सरकार बनी तो पेंशन को 2000 रुपये कर दिया जाएगा। दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर जोरदार हमला बोला। कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह एनडीए की सरकार है। हम उन्हें चुनौती देते हैं कि वे साइबर एक्सपर्ट की टीम से मामले की जांच कराएं और साबित करें कि उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, वे सही हैं। उन्हें फेसबुक ग्रुप और पेज में फर्क भी नहीं पता। वे जानकारी साझा करें कि पिछले 20-25 वर्षों में उस मेडिकल कॉलेज से कितने नेताओं के बच्चों और परिजनों ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की ह...