गढ़वा, नवम्बर 7 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अरसली उत्तरी पंचायत में बुधवार देर शाम हादसे में स्थानीय निवासी रहमुद्दीन मिंया की 70 वर्षीया पत्नी जैतून बीवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गड़ले टोला निवासी जैतून बीवी बुधवार को पंचायत सचिवालय में वृद्धा पेंशन के लिए केवाईसी करवाने गई थी। शाम को घर लौटने के क्रम में सड़क निर्माण कार्य में लगा एक ट्रैक्टर मिट्टी गिराने के बाद पीछे कर रहा था। तभी वह उसकी चपेट में आ गई। हादसे में जैतून गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर गांव के ही एक व्यक्ति का था। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैक्टर मालिक मौके पर पहुंचा और घायल महिला को निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया लेकिन देर रात उसकी स्थिति बिगड़ गई। उसके बाद उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.