मेरठ, जनवरी 14 -- इंचौली थाना क्षेत्र में एक युवक ने वृद्धा पेंशन बनवाने का झांसा देकर पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला की आठ बीघा जमीन अपने नाम करा ली। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इंचौली ग्राम खरदौनी निवासी 72 वर्षीय बिलकिस को लेकर उसके परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। महिला की हालत इतनी खराब थी कि वह अपने पैरों पर भी खड़ी नहीं हो पा रही थी। परिवार के लोग उसे गोद में उठाकर पुलिस अधिकारियों के पास ले गए। बिलकिस ने बताया उसके पड़ोस में तौफीक नाम का युवक रहता है। आरोप है कुछ महीनों पहले तौफीक ने बिलकिस को झांसा दिया कि वह उसकी वृद्धा पेंशन बनवा देगा। तौफीक पर विश्वास करके महिला ने अपना आधार कार्ड और अन्य कागजात तौफीक को दे दिए। आरोप है इसके बाद तौफीक उसे तहसील ले गया। जहां धोखे से महिला की आठ बीघा कृषि भूमि त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.