कानपुर, नवम्बर 15 -- कानपुर। पनकी नहर में घर से नाराज होकर निकली वृद्धा ने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव बाहर निकाल कर हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। फजलगंज के गड़रियनपुरवा निवासी 79 वर्षीय श्यामा देवी के पति राजकुमार का कई वर्षों पर पहले निधन हो चुका है। उनके परिवार में पांच शादीशुदा बेटियां हैं। उनके नाती लकी ने बताया कि नानी मानसिक रूप से बीमार थीं। शुक्रवार शाम को वह बेटी के घर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद शनिवार सुबह उनका शव पनकी नहर में मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि वृद्धा मानसिक रूप से बीमार थीं। वह शुक्रवार रात को परिजनों से नाराज होकर घर से निकली थी। प्रथम दृष्टया उन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.