मिर्जापुर, अगस्त 26 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गांव स्थित गंगा घाट पर मंगलवार की दोपहर एक वृद्धा ने गंगा में छलांग लगा दिया। दो सौ मीटर दूर मछली पकड़ रहे नाविकों ने डूब रही वृद्धा को बचा लिया। पुलिस ने वृद्धा को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय महिला दोपहर लगभग एक बजे चील्ह गांव स्थित गंगा घाट पर पहुंची। महिला ने घाट पर अपना चप्पल और झोला रख दिया। उसके बाद आत्महत्या करने की नीयत से गंगा में छलांग लगा दिया। महिला गंगा के गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी। तभी महिला को गंगा में डूबते देख आस-पास मौजूद लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर लगभग दो सौ मीटर दूर मछली पकड़ रहे नाविक गोलू साहनी अपनी नाव लेकर पहुंचे और डूब रही महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.