फतेहपुर, जनवरी 3 -- थरियांव,संवाददाता। वृद्धा के साथ नकाबपोश द्वारा दुष्कर्म किये जाने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी को पकड़ लाई। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई। हालांकि आरोपी के परिजनों ने खुलासे पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि जिस शाम की घटना बताई जा रही है। उसी शाम आरोपी प्रयागराज से इलाज करा कर घर लौटा था। घर में दो रिश्तेदार भी थे। घर आने के बाद वह बाहर ही नहीं निकला था। खाना खाकर सो गया था। बता दें कि एक गांव की रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला शनिवार रात करीब नौ बजे नित्यक्रिया के लिए गांव से बाहर जंगल की ओर गई थी। वहीं एक नकाबपोश युवक ने दबोचकर दुष्कर्म किया था। महिला बेहोश हो गई थी। करीब दो घंटे बाद बेसुध और लहूलुहान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.