हरदोई, फरवरी 14 -- सांडी। गांव आदमपुर में एक वृद्धा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को चोरी के बर्तनों समेत गिरफ्तार कर लिया। गांव आदमपुर निवासी सोनकली ने बताया कि उनका बेटा बाहर रहकर काम करता है। बहू तीन फरवरी को घर की जिम्मेदारी उन्हें सौंपकर मायके चली गई थी। वह मुख्य सड़क स्थित मकान में रहती हैं, जबकि गांव के अंदर स्थित बेटे के मकान में ताला लगा था। अगले दिन जब वह वहां पहुंचीं तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर रखे बक्से से पीतल के बर्तन, एक सोने की अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल और बहू की कीमती साड़ियां गायब थीं। इतना ही नहीं पड़ोसी सुनील और नवाब के घर से भी पीतल और स्टील के बर्तन चोरी होने की जानकारी मिली। घटना के बाद वृद्धा ने पड़ोस में रहने वाली रिंकी पत्नी जितेंद्र पर शक जताते हुए पुलिस को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.