आगरा, नवम्बर 25 -- कोतवाली क्षेत्र में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाली एक वृद्धा की सोमवार की दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए सोरों सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। सीएचसी से जानकारी मिलते ही कोतवाली से महिला होमगार्ड को महिला के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है। सोरों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे जानकारी दी गई कि एंबुलेंस से 70 वर्षीय एक वृद्धा को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया है। वृद्धा ने अपना नाम सत्यवती पत्नी ज्ञानेश्वर बताया है। उसकी हालत अधिक खराब है और उसे जिला अस्पताल के लिए भेजा जा रहा है। वृद्धा को जिला अस्पताल तक पहुंचाने के लिए महिला होमगार्ड की आवश्यकता है। सीएचसी से प्राप्त मीमो के आधार पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर ने थाना में तैनात म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.