बाराबंकी, फरवरी 2 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली के बंकी कस्बा के दक्षिण टोला मोहल्ला में रविवार की रात वृद्धा की गला दबा कर हत्या कर दी गई। बदमाश वृद्धा के सोने के आभूषण भी लूट ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बंकी कस्बा के दक्षिण टोला मोहल्ला निवासी शकुंतला शुक्ला (80) के पति सत्य नरायन शुक्ल की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। इनके बड़े बेटे अनिल शुक्ल की भी मौत हो चुकी है। घर में छोटा बेटा अशोक कुमार शुक्ल, इनकी पत्नी शिवकुमार, भाभी सुधा और बच्चे रहते हैं। बच्चे अपनी बुआ के घर लखीमपुर खीरी गए हुए हैं। वृद्धा शकुंतला शुक्ला मकान में नीचे के कमरे में रहती थी, जबकि पूरा परिवार पहली मंजिल पर रहता है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह शिवकुमारी ने अपनी सास के कमरे को अंदर के दरवाजे से खटख...