फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- शमसाबाद, संवाददाता। वृद्धा की हत्या कर दी गयी। मंगलवार की सुबह मक्के के खेत में उसका शव पड़ा पाया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। बेटे ने कहा कि उनकी मां की हत्या की गयी है। जेवर भी लूटकर ले जाये गये हैं । पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। शमसाबाद थाने के शरीफपुर छिछनी ग्राम पंचायत के मंझा गांव निवासी 70 वर्षीय चंद्रकली यादव का शव सुबह 10:30 बजे के बाद मक्के के खेत में पड़ा पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। वृद्धा के तीन पुत्र हैं।इसमें वीरभान, अनगपाल, रूम सिंह। वृद्धा के पास करीब 13 बीघा जमीन भी है। वृद्धा दिन में अपने बेटों के पास रहती थी और शाम को मक्के के खेत के नजदीक पड़ो झोपड़ी में सोने चली जाती थी। सोमवार की रात वह बेटे के घर से झोपड़ी में सोने ग...