बेगुसराय, मई 3 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के बनवारीपुर पंचायत के मननपुर गांव में शुक्रवार की रात एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकी पहचान मननपुर निवासी स्व जनार्दन शर्मा की 80 वर्षीया पत्नी मनोरमा देवी के रूप में की गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने अनुसार रात में खाना खाने के बाद वृद्धा को उल्टी हुई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वृद्धा के मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.