कानपुर, दिसम्बर 18 -- कलक्टरगंज में बुधवार देर रात 93 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। इसके बाद वृद्धा के पौत्र ने चचेरे भाई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। कलक्टरगंज स्थित बावन दुकान निवासी 93 वर्षीय वृद्धा के पति समेत दोनों बेटों का निधन हो चुका है। उनके दो पौत्र हैं। वह अपने एक पौत्र के यहां कई सालों से रह रही थी। बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उनके दूसरे पौत्र ने चचेरे भाई पर सम्पत्ति के विवाद में जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगा रहे पौत्र को समझाने के प्रयास किया। रिश्तेदार ने वृद्धा के शव की दुर्दशा होने का हवाला दिया। बावजूद इसके वह नहीं माना और पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.