हापुड़, जनवरी 23 -- थाना देहात पुलिस ने वृद्धा की गैरइरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी तरुण को गोंदी अंडरपास से गिरफ्तार किया है। पूर्व में पुलिस दंपत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतबल रहे कि मोहल्ला तगासराय में युवती की शादी कराने के लेकर दो पक्षों में मंगलवार रात को विवाद हो गया था। जिसमें मुख्य आरोपी तरुण ने वृद्धा सत्तो प्रजापति के साथ मारपीट कर उनको जमीन पर घसीटा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उनकी दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई थी। जिसके बाद एंबुलेंस से परिजन शव लेकर मेरठ तिराहा पर पहुंचे थे। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। सीओ वरुण मिश्रा के आश्वासन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा था। गुरुवार को शव घर पहुंचा था। मृतका के परिजन और लोगों ने दरोगा के खिलाफ का...