मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन संगठन ने क्रिसमस एवं तुलसी पूजन दिवस पर बुद्धि विहार स्थित वानप्रस्थ वृद्धा आश्रम में महिलाओं को कार्डिगन और पुरुषों को स्वेटर वितरित किए। अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल एवं महामंत्री अमोल कुमार अग्रवाल ने आगे भी ऐसे कार्य करने का आश्वासन दिया। नितिन मित्तल, राजीव अग्रवाल, नितिन गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, अजय अग्रवाल, एकता अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, डा. सुगंधा अग्रवाल, नीति अग्रवाल, आंचल, ममता संगीता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...