साहिबगंज, जनवरी 4 -- साहिबगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को स्थानीय स्नेह स्पर्श वृद्धा आश्रम में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आश्रम के बुजुर्गजनों को इस कड़ाके की ठंड से बचने की सलाह दी गई। ठंड बहुत है तो इसमें अपने रहन सहन व खान पान पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम में अधिकार मित्र के द्वारा बुजुर्ग लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराया गया। मौके पर अधिकार मित्र अमरेंद्र कुमार ठाकुर, रंजन कुमार सिंह, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...