सोनभद्र, दिसम्बर 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में संचालित समाज कल्याण विभाग से अनुदानित वृद्धा आश्रम में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आश्रम के बाथरूम में बुजुर्ग का शव फंदे से लटकता हुआ मिलने के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव निवासी 65 वर्षीय राम जीयावन पुत्र स्व. विक्कन प्रजापति करीब सात वर्षों से अपनी पत्नी भगवानी देवी के साथ वृद्धा आश्रम में रह रहे थे। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद रात नौ बजे फोन पर किसी से बात करने बाद सोने चले गए। इसी बीच रात में करीब ढाई बजे जब उसके पत्नी की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.