मैनपुरी, जनवरी 28 -- न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सचिव कमल सिंह ने शहर के वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया व विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में वृद्धजनों व वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार व प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। वृद्धा आश्रम में निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका नीतू सिंह उपस्थित मिली। अधीक्षिका ने बताया कि आश्रम में कुल 90 वृद्धजन हैं। जिसमें 39 पुरुष व 51 महिलाएं हैं। सभी वृद्धजनों की ऑनलाइन पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज होती है। ऑनलाइन पोर्टल पर 66 वृद्धजनों की उपस्थिति दर्ज मिली। इस दौरान सचिव ने वृद्धजनों की समस्याओं को सुना और निस्तारण हेतु अधीक्षिका व जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.