कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया शहर के गुमो निवासी आनंद सिंह एवं उनके भाई सन्नी सिंह ने पिता की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार अड्डी बांग्ला रोड स्थित वृद्धाश्रम में मनाई। इस अवसर पर उन्होंने अपने परिजनों के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों तथा स्टेशन परिसर के आसपास रहने वाले असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री एवं कंबल का वितरण किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में परिवार के अन्य सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...