रामपुर, दिसम्बर 30 -- ग्राम ताश्का में स्थित वृद्धाश्रम में महिला कल्याण समिति की ओर से डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन वृद्धाश्रम के सबसे बुजुर्ग सदस्य करण सिंह के द्वारा करवाया गया। डा. हेमलता सक्सेना एवं डा. क्षमा अग्रवाल के द्वारा वृद्धाश्रम के 60 सदस्यों का डेंटल चेकअप किया गया। चेकअप करने के बाद टूथब्रश, टूथपेस्ट आदि का वितरण किया गया। दोनों चिकितसकों ने दांतों की साफ-सफाई और देखभाल के बारे में विस्तार से बताया। वृद्धाश्रम में भोजन की व्यवस्था भी समिति की ओर से की गई थी, जिसमें वृद्धों को भोजन कराया गया। इस मौके पर विजय दिवाकर, अर्चना विद्यार्थी, आभा सिंह, मधु अग्रवाल, इंदिरालाल, रेखा रस्तोगी, नीलम सिंघल, सरिता सिंघल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.