रांची, अगस्त 3 -- रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा की ओर से रविवार को सावन मिलन समारोह डीएवी नंदराज के वृद्धा आश्रम में मनाया गया। सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रहनेवाले बुजुर्गों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। गीत-संगीत के बीच बुजुर्गों को खूब आनंद का माहौल दिया गया। कार्यक्रम में उनके बीच के सदस्यों में से मिस्टर सावन और मिसेज सावन चुना गया। आश्रम के सदस्यों के बीच उपहार बांटे गए। मिठाईयां खिलाई गई। कार्यक्रम में डिस्टिक कोषाध्यक्ष नीता नारायण, क्लब अध्यक्षा सोमा भादुड़ी, सचिव अर्चना त्रिवेदी, दीपा चौहान, शालिनी सिन्हा, देवजानी सान्याल, नीलम अखोरी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...