कौशाम्बी, फरवरी 2 -- सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव (नीलू भैया) ने कार्यकर्ताओं के साथ वृद्धाश्रम जाकर केक काटा। इस दौरान वृद्धाश्रम के वृद्धों को शिवपाल यादव के जन्मदिन की बधाई देते हुए उनको केक व मिठाई वितरित की। इतना ही नहीं वृद्धों को वस्तुएं वितरित की गई, साथ ही खाने-पीने की भी सामग्री दी गई। इस मौके पर जयबाबू केसरवानी, मो. गुडडू, मो. आफताब, विकास तिवारी, मो. अंसार, महेंद्र सिंह लोधी, रामबाबू यादव, मुकेश यादव, महबूब, मो. रजा हैदर रिजवी, मो. जैनुल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.