चित्रकूट, फरवरी 7 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी से सटे विनायकपुर में संचालित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें आधा दर्जन डाक्टरों की टीम ने प्रत्येक बुजुर्ग की सेहत का परीक्षण किया। इस दौरान पहुंची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने बुजुर्गों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण करने पहुंची प्राधिकरण सचिव ने मौजूद पुरूष संवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं पूंछी। आवासित संवासी राजबहादुर ने अवगत कराया कि उनको मानक के अनुरूप भोजन समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। वृद्ध संवासी ननकू ने बताया कि वह स्वांस रोग से पीडित है। उसे मौजूदा समय पर काफी दिक्कतें हो रही है। उसका सही इलाज कराए जाने की जरुरत है। प्राधिकरण सचिव ने संस्था प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि वह पीड़ित...