लखनऊ, मार्च 23 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को श्री राम रामेश्वर सेवा ट्रस्ट द्वारा होली मिलन,काव्य संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान लोगों ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों संग फूलो की होली खेली। लोगों का प्यार और अपनापन पाकर वृद्धजन खूब प्रफुल्लित हुए और अपने एकांत को भुला कर खुशी से झूम उठे। इस अवसर संस्था द्वारा आश्रम में रह रहे वृद्धजन वीएन मेहरा, कविता भट्टाचार्य सहित अन्य वृद्धजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट योगदान दे रहीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला की सदस्य अंजू प्रजापति, डॉ रेनू अग्निहोत्री, दिव्या व शोभित कांत का भी सम्मान किया गया। काव्य गोष्ठी में कवि अनुभव अज्ञानी, श्रीप्रकाश, वैशाली, भूषण व सबिता गुप्ता ने अपनी रचनाओं से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.