मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- इनर व्हील क्लब मुरादाबाद एसेंस ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल अभियान के तहत वृद्धाश्रम में कंबल वितरण व सामूहिक भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बुजुर्गों को सर्दी से राहत, पौष्टिक भोजन और अपनत्व का एहसास कराना था। क्लब की सदस्याओं ने स्वयं अपने हाथों से कंबल वितरित किए और सभी को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा। इस दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कुराहट झलक उठी। इस दौरान क्लब अध्यक्ष नेहा कोठीवाल, सचिव छवि अग्रवाल, संपादक शिखा गोयल समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.