प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को आधारशिला वृद्धाश्रम में कवि सम्मेलन और भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम में कवि प्रीता बाजपेई, डॉ.वीके श्रीवास्तव, जया मोहन, योगेंद्र पांडेय, सर्वेश मिश्र सहित कई कवियों ने काव्य पाठ किया। वहीं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने हारमोनियम व ढोलक पर भजन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मंडलायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि वृद्धजन समाज की नींव हैं, जिनके अनुभव से नई पीढ़ी दिशा पाती है। कार्यक्रम में आरडी कुशवाहा, अमिता श्रीवास्तव, प्रेमाराय आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.