कौशाम्बी, मार्च 18 -- नगर पालिका परिषद कार्यालय मंझनपुर के पास कूड़ा बिन रहे दिव्यांग वृद्ध को वृद्धाश्रम प्रबंधक ने आखिरकार उसके परिजनों से मिलवा ही दिया। सोमवार को गाजीपुर से आया वृद्ध का बेटा उसे साथ लेकर घर गया। इस दौरान पिता को देख बेटे राजेश की आंखें खुशी से डबडबा गईं। गाजीपुर जिले के दसवंतपुर का रहने वाला रमाशंकर प्रजापति की दाहिनी बांह थ्रेसरिंग के दौरान कट गई थी। घटना के बाद से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। वह गांव में इधर-उधर घूमता था और शाम को घर पहुंच जाता था। नौ माह पहले वह अचानक गांव से गायब हो गया। तीन दिन पहले वह रमाशंकर अद्धविक्षिप्त हालत में नगर पालिका मंझनपुर कार्यालय के पास एक ढेर से कूड़ा बिन रहा था। वृद्ध पर वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय की नजर पड़ी तो वह उसे साथ ले गए। नहलाने-धुलाने के बाद उसे वृद्धाश्रम में आवासित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.