प्रयागराज, सितम्बर 8 -- जिले में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर ने शासन में हुई बैठक में लाभार्थियों की संख्या दो लाख करने का प्रस्ताव दिया है। प्रयागराज में प्रत्येक तिमाही में पेंशनर्स की संख्या बढ़ रही है। इस साल की बात की जाए तो जनवरी, फरवरी, मार्च में एक लाख 48 हजार लाभार्थी थे, जबकि अप्रैल, मई, जून में 1 लाख 63 हजार लाभार्थियों की पेंशन जारी हुई है। इस बार भी संख्या लगातार बढ़ी है। ऐसे में यह मांग रखी गई है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जो गरीबी रेखा के नीचे हैं और प्रयागराज के मूल निवासी हैं, उन्हें पात्र माना जाता है। विभाग की ओर से संख्या को बढ़ाने पर लगातार काम किया जा रहा है। हर महीने ग्रामीण इलाकों में संपर्क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.