मथुरा, जनवरी 4 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मांट के वृद्धजन आश्रय सदन कालिंदी कुंज में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। इसमें महिला, पुरुष एवं बेटियों को संविधान, उनके अधिकार, नालसा द्वारा संचालित निःशुल्क कानूनी सहायता एवं साइबर अपराध से बचाव संबंधी जागरूकता की। मुख्य अतिथि प्राधिकरण व नालसा के पीएलवी सदस्य विनेश सनवाल ने समस्याएं सुनीं। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत, शमनीय वाद प्रक्रिया, हेल्पलाइन नालसा 15100, महिला 1090, चाइल्ड 1098 तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के उपाय बताए। वहीं महिला, बच्चे, वृद्ध एवं जरूरतमंदों के लिए संचालित सरकारी व विधिक योजनाओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करतीं सदन की प्रबंधक निशा ने कहा कि इसका उद्देश्य सभी को समस्याओं के कानूनी समाधान की जानकारी, उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अंत में सभी ने संविधान की प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.