हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का हाल चाल लिया और आश्रम की व्यवस्था नाश्ता, खाना एवं अन्य विषयों पर विस्तार जानकारी ली। सचिव द्वारा आश्रम के पाकशाला, बाथरूम सहित भवन का निरीक्षण किया। संबंधित को साफ-सफाई एवं मौसम के चलते वृद्धजनों को गरम कपड़े उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। साथ ही सचिव द्वारा जनपद में ही स्थित विशेष दत्तक ग्रहण संस्था का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय एक बच्चा भारत उम्र लगभग दो माह संवासित पाया गया। सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त बच्चे को बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर उसकी डायट प्लान एवं टीकाकरण आदि के संबंध में सलाह प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.