कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- वृद्ध केयर क्वालिटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन द्वारा निर्मल तमसा सेवा समिति के समन्वय से वृद्धाश्रम ओसा में आवासित वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण का वितरण किया गया। सचिव निर्मल तमसा सेवा समिति आलोक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक रूप से बुजुर्ग दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों जैसे ट्राईसाइकिल, बैसाखी या व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, हियरिंग मशीन, घुटनों की बेल्ट एवं कमर की बेल्ट आदि की बेहद जरूरत थी। उनकी जरूरत को देखते हुए मंगलवार को वितरण किया गया। सहायक उपकरणों के वितरण से वृद्धजनों को चलने-फिरने और सुनने की समस्याओं में मदद मिलेंगी एवं उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा तनाव व अवसाद भी कम होगा। वृद्धजनों के शारीरिक एवं सामाजिक क्षमता में वृद्धि होगी। सहायक उपकरणों के प्रयोग से वृद्धजन अपना दैनिक कार्य स्वयं आसानी से ...