आगरा, फरवरी 6 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह ने रामलाल वृद्धा आश्रम का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का हाल जाना। उनको दिए जा रहे भोजन आदि को लेकर जानकारी ली। वृद्धजनों ने बताया कि उन्हें सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योनजाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सचिव ने संचालक को निर्देशित किया कि सभी वृद्धजन पुरुषों, महिलाओं के प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। जिससे आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.