पीलीभीत, अप्रैल 23 -- भगवान दास गेंदन लाल इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। रेंजर ने बच्चों को पर्यावरण संबंधित जानकारियां दी। बीसलपुर के भगवान दास दास गेंदन लाल इंटर कॉलेज में वन विभाग के रेंजर रोहित जोशी के द्वारा विद्यालय में बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक को वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्ष ही हमें ऑक्सीजन पर प्रदान करते हैं। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फल एवं छायादार वृक्षों का पौधा रोपण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...