बोकारो, जनवरी 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बैंक इंश्योरेंस स्पोर्ट्स एवं कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रविवार को सेक्टर- 5 बीओआई परसिर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान वृक्ष धरा का जीवन है नारा लगाया गया। अभियान में बीओआई के मुख्य शाखा प्रबंधक कचंन कर्मकार, बिस्को के संगठन सचिव सुनीता राय शामिल रही। अवसर पर बिस्को के कार्यकारी अध्यक्ष एसएन दास ने पौधरोपण कार्यक्रम व अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर सभी को आगे आने की जरुरत है। लगातार पेड़ों के काटे जाने से भयानक स्थिति उत्पन्न हो गई है। पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने के साथ जीवन की रक्षा को लेकर सभी को पौधरोपण करना चाहिए। अवसर पर संस्था के उप महासचिव रामाशीष सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अवधेश प्रसाद, कृष्णकांत, सितारे अहमद, ज्ञान स्वरूप सिंह, सुमित कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, र...