सहारनपुर, मई 4 -- सहारनपुर चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ती गर्मी में नगर निगम ने एक नई पहल करते हुए पक्षियों को दाना-पानी और आसरा (घोंसला) उपलब्ध कराने का अभियान शुरु किया। अभियान की शुरुआत 'पर्यावरण संरक्षण और हम कार्यक्रम के तहत महापौर डॉ. अजय कुमार ने गांधी पार्क में पेड़ों पर घोंसले लटकाकर व पार्क परिसर में बर्ड फीडर रखकर की। पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी भी रखा गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की पर्यावरण आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता और क्विज कांटेस्ट का भी आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत महापौर डॉ. अजय कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। महापौर ने लोगों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने तथा जल संरक्षण एवं पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाये रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.