रामगढ़, जून 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को मुर्रामकला के कैथा टुंगरी में पेड़ों को बचाने के लिए महिलाओं ने वृक्षों रक्षा के लिए रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम का नेतृत्व पुर्व मुखिया अर्चना महतो ने की। इस दौरान महिलाओं ने बारी-बारी से सभी वृक्षों में कलावा बांधा और वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि हर पेड़ की रक्षा मरते दम तक करेंगे। मौके पर आशा महतो, कोमल महतो, गीता देवी, लीलावती देवी, सतीश कुमार गांधी, आरती देवी, मानकों देवी, लाजवंती देवी, सौरभ कुमार, मयंक कुमार, अनन्या, दीपा आदि उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.